नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
जागरण कार्यालय, पिथौरागढ़ : मानस एकेडमी में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने वैज्ञानिक प्रगति के विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया।
एकेडमी की प्रबंधक कंचनलता पंत ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। जूनियर वर्ग में राहुल बरोलिया के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को पहला स्थान प्राप्त हुआ। आकांक्षा जोशी, पवन सिंह कोरंगा, रश्मि जोशी और पीयूष पांडेय के माडल खासे सराहे गए। सीनियर वर्ग में पूजा देवलाल और उनके साथियों द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा पर आधारित माडल को पहला स्थान मिला। दीपक बिष्ट, अभिषेक विश्वकर्मा, आशीष कुमार और पुनीत अग्रवाल द्वारा फलों से विद्युत उत्पादन, लैमन बैट्री, डीएनए डबल हेलिक्स और स्लाइड प्रोजेक्टर के माडलों सराहनीय रहे। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के इस वर्ष का विषय ऊर्जा से संबंधित होने के कारण विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को अपने माडल का विषय बनाया था। प्रदर्शनी आयोजन में गौरव कापड़ी, सुनीता कापड़ी, प्रकाश चंद, राजेश्वरी चंद, मंजू भट्ट, लक्ष्मी बोरा, बृजेश पांडे, सुमन बिष्ट आदि ने विशेष सहयोग दिया।
Jul 20, 10:25 pm
बेरीनाग : बेरीनाग पुलिस ने बीस पेटी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह शराब एक वाहन में रखकर गंगोलीहाट ले जाई जा रही थी। वाहन को सीज कर दिया गया है। बेरीनाग के थाना प्रभारी जीएल साह के नेतृत्व में गणाई मोटर मार्ग में पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान बेरीनाग की ओर आ रही मारुति 800 संख्या डीएल 3 सीजी-6068 की तलाशी लेने पर उसमें से 140 बोतल और 480 पव्वे शराब के बरामद हुए। पुलिस ने शराब के साथ पकड़े गए कृष्ण राम और कमल कुमार को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। जबकि वाहन को सीज कर दिया गया। शराब पकड़ने वाली टीम में एसआइ मोहन चन्द्र, कांस्टेबल मनोज बोरा और गणेश कुमार शामिल थे।
Jul 20, 10:19 pm
जागरण कार्यालय, पिथौरागढ़ : कैलास मानसरोवर की यात्रा पूरी कर पांचवां दल शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचा। दल में शामिल यात्री दोपहर का भोजन लेने के बाद जागेश्वर धाम को रवाना हो गए।
9 महिलाओं सहित 53 यात्रियों वाले इस दल के अनुभव में पिछले दलों की तरह ही रहे। यात्रियों ने भारतीय क्षेत्र में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की खासी सराहना की। यात्रियों ने चीन की व्यवस्थाओं पर नाखुशी जताई। यात्रियों का कहना था हिन्दुओं की इस सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा के लिए चीन सरकार द्वारा नाममात्र की सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। यात्रियों को भोजन, आवास और टॉयलेट व्यवस्था को लेकर काफी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। इन व्यवस्थाओं में ठोस सुधार की जरूरत यात्रियों ने बताई।
स्थानीय पर्यटक आवास गृह में दोपहर का भोजन लेने के लिए दल जागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गया, जहां से दल हल्द्वानी को प्रस्थान करेगा। यात्राधिकारी बीआर आर्या ने बताया कि यात्रियों का नौंवा दल शुक्रवार को चौकोड़ी पहुंच गया है। दल शनिवार को आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। यात्रा पर जा रहे आंठवें दल के यात्रियों का शुक्रवार को गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। दल शनिवार को नाभीढांग के लिए रवाना होगा। छठे और सातवें दल के यात्री इस समय चीन में यात्रा कर रहे हैं। सभी दलों के यात्री सकुशल बताए गए हैं।
No comments:
Post a Comment