Friday, 3 August 2012


रोहित और दिनेश रहे अव्वल

Jul 31, 10:04 pm
पिथौरागढ़: गणित के भूत, वर्तमान और भविष्य को लेकर मंगलवार को विकासखंड मूनाकोट में विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में 16 विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विज्ञान प्रकोष्ठ के सचिव डा.सीएस जोशी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने गणित के भूतकाल, वर्तमान की जानकारी देते हुए इसके अनुसंधान कार्यो के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने गणित क्षेत्र की संभावनाएं बताई। विशिष्ट अतिथि राउमावि पत्थरखानी के प्रधानाचार्य मनमोहन कर्नाटक ने बच्चों को गणित के क्षेत्र में अभिष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान समन्वयक डा.विकास पंत ने गणित, विज्ञान से संबंधित वर्षभर होने वाले समस्त विज्ञान कार्यक्रमों की जानकारी दी। संगोष्ठी में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने विचार रखे।
संगोष्ठी में राइंका मानले के रोहित सिंह धामी ने पहला, दिनेश कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों प्रतिभागी 6 अगस्त को होने वाली जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में विकास खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। विज्ञान संगोष्ठी के निर्णायक दिनेश चन्द्र भट्ट, उमेश उपाध्याय और प्रमोद कुमार पांडेय थे। संचालन ब्लाक समन्वयक हरीश पांडे ने किया। संगोष्ठी को सम्पन्न कराने में सुनील उप्रेती, प्रकाश सिंह रावत, चंद्रा जोशी, शीला पंत, रंजना पांडे आदि ने सहयोग दिया।

No comments: