Friday, 3 August 2012

सातवें रोज भी जारी रहा अन्ना के समर्थन में धरना


सातवें रोज भी जारी रहा अन्ना के समर्थन में धरना

Jul 31, 10:13 pm
जागरण कार्यालय, पिथौरागढ़ :अन्ना हजारे के समर्थन में सातवें रोज भी सिविल सोसाइटी का आंदोलन जारी रहा। सातवें रोज पूर्व सैनिकों ने आंदोलन में भागीदारी की।
गांधी चौक पर प्रदर्शन के बाद तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में राष्ट्रीय सैनिक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सत्यपाल गुलेरिया ने कहा आज पूरा देश भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है। देश हित में भ्रष्टाचार का खात्मा जरूरी है। सोसाइटी के संयोजक गोविंद मासाब ने कहा विदेशों में जमा काले धन को भारत लाकर देश की गरीबी दूर की जा सकती है। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर ने दूरदराज से आए पूर्व सैनिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा समाज के हर वर्ग के हर वर्ग को इस आंदोलन में भागीदारी करनी होगी, तभी जनलोकपाल बिल का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा जरूरत पड़ने पर बाजार बंद का निर्णय लिया जाएगा।
सभा को डीएन भट्ट, हिमालय परिवार के अध्यक्ष नरेश जोशी, धरम सिंह रावत, भूपेन्द्र चंद, नवीन शर्मा आदि ने संबोधित किया। सातवें रोज गोविंद बिष्ट, शमशेर महर, गंगा धामी, पीपी पुनेठा , हरीश पंत, शेषधर पांडे अनशन में बैठे।

No comments: