Thursday, 10 May 2012

आल्टो खाई में गिरी, पति पत्‍‌नी घाय


दन्या (अल्मोडा) : धौलादेवी के पास सोनाली मोड़ पर एक आल्टो कार रविवार की सांय दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दंपत्ति घायल हो गए हैं।
घायलों को तहसीलदार भनौली के वाहन द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से दन्या आ रही आल्टो कार संख्या यूए 05-374 धौलादेवी के पास सोनाली मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीस फिट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में सवार महेश चंद्र पांडे (50) निवासी डणाऊ, दन्या अपनी पत्‍‌नी सुशीला पांडे (45) के साथ एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इस दुर्घटना में दंपत्ति को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धौलादेवी में भर्ती कराया गया है। घायल महेश पांडे हल्द्वानी में लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। पांडे स्वयं ही कार चला रहे थे। दुर्घटना की सूचना पाते ही तहसीलदार अनिल चन्याल मौके पर पहुंचे। इलाज कर रहे चिकित्सक डा. बीबी जोशी ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

मुख्यमंत्री आज अल्मोड़ा 

अल्मोड़ा : सूबे के मुखिया विजय बहुगुणा गुरुवार को प्रात: 10 बजकर 10 मिनट पर अल्मोड़ा आर्मी हैलीपैड पर उतरेंगे। 10.30 से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 12 से 1 बजे तक सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। 1 से 2:15 तक का समय आरक्षित रखा गया है। 2:15 मिनट से 2:30 तक पत्रकारों से वार्ता तथा 2:30 से 2:50 मिनट तक विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। 3 बजे देहरादून के लिए हैलीकाप्टर से रवाना होंगे।

No comments: