Thursday, 29 March 2012

...उम्फ फैक्टर ट्रैवल में भी- Navbharat Times

ट्रैवलिंग के दौरान भी स्टाइलिश दिखने का ट्रेंड हमारे यहां जोरों पर है। तभी तो रिजॉर्ट वेयर ने भी अपनी खास जगह बना ली है। जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स की राय: 

कूल क्लाइमेट में जैकेट, स्कार्व्स और लाइट स्वेटर तो बीच ब्रेक में रिजॉर्ट वेयर ऐंड एक्सेसरीज का चलन अब इंडिया में खूब देखा जा रहा है। हालांकि, आज भी कंफर्टेबल ड्रेसेज ही ट्रैवल में पसंद किए जाते हैं। हां, इनमें थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होकर आप चिक लुक देंगे। 

फैब्रिक सिलेक्शन 
नायलॉन, लाइक्रा और स्पैंडेक्स जैसे फैब्रिक वाली ड्रेसेज पैक करें। ये रिंकल-फ्री रहते हैं और स्मार्ट लुक देते हैं। ब्राइट कलर में फिटेड फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ स्मार्ट स्टोल्स और स्कार्व्स पैक करें। यही नहीं, लेदर जैकेट के साथ फंकी स्कार्फ मेन को भी सूट करते हैं। बीच या पूल पर जाने का प्रोग्राम हो तो, एक सैरोंग जरूर कैरी करें। कॉकटेल के दौरान आप इसे टैंक टॉप के साथ पहन सकती हैं। बहुत लाइट ट्रैवल करने के फिराक में न रहें। कुछ एक्स्ट्रा आउटफिट अपने साथ रखें, इनकी जरूरत पड़ती रहती है। 

कलर ट्रेंड 
ब्लैक, खाकी और डेनिम तो हर सीजन में आइडियल कलर होते हैं, लेकिन आप रेड और ऑरेंज जैसे कलर्स भी ट्राई कर सकते हैं। एक ब्लैक ड्रेस पैक करना न भूलें, क्योंकि ये हर अकेजन पर काम आ जाती है। और हां, बेसिक कलर्स प्रायॉरिटी दें। खासकर ऐसे कलर, जो फोटोग्राफी में खूबसूरत दिखें। 

एक्सेसरीज 
निटेड ड्रेस के साथ टाइट्स फ्लैट्स स्कार्फ और ब्लेजर आपको अलग हटकर स्टेटमेंट देंगे। लेदर बैग्स की जगहकैनवास बैग रखें। वैसे क्रॉस बॉडी बैग सेफ भी रहती है और कूल भी लगती है। क्यूट सा आई मास्क रखें।सनग्लासेज के साथ ब्रॉड बैंगल्स फंकी प्रिंट वली ड्रेस तो हर सीजन में पसंद की जाती है। वैसे इन दिनों कैप्रीजके साथ फ्लिप फ्लॉप्स फ्रिल्स वाली स्लीवलेस ड्रेस और फ्लोरल हेडबैंड्स भी खूब पसंद की जा रही हैं। 

क्या न करें 
ट्रैवल के दौरान स्लोगन वाले टीशर्ट न पहनें। लोगो वाले या फ्लैशी डिजाइनर टीशर्ट आपको अलग से टूरिस्ट लुकदेते हैं इसलिए इनसे बचने की कोशिश करें। अगर टैंक ड्रेस पहन रही हैं तो उसके साथ ब्लैक शॉल रखना भूलें। 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट 
फैशन डिजाइनर शीना के मुताबिक इन दिनों मैक्सी ड्रेस और मैचिंग अंब्रेला के ट्रेंड को ट्रैवलिंग के दौरान स्टाइलस्टेटमेंट बनाने का खासा चलन है। स्टाइलिश लाउंज पैंट्स या लेगिंग्स के स्ट्रेची पेयर रखें। इनके साथओवरसाइज्ड कार्डिगन और एंकल बूट्स आपको चिक लुक देंगे। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो वैकेशन के दौरान ब्लैक ऐंड ब्राउन जैकेट को किनारे कर डालें। इनकी जगह पर सिल्क यासाटिन वाली स्टाइलिश जैकेट वेयर करें। गर्ल्स के लिए वेस्ट पर डटेलिंग वाली फिटेड जैकेट इन दिनों इंटनैशनलफैशन में खूब पसंद की जा रही है।

चोपता की हसीं वादियां, बुलाएं आपको

Chopta, Uttrakhand
उत्तराखंड का एक छोटा व बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैचोपता जो अपनी हसीं वादियों की खुली बाहों से आनेवालों का स्वागत करता है। वैसे इसके सत्कार में नेचरलब्यूटी और एडवेंचर का जबर्दस्त पैकेज है। तो जानते हैं ,इसके बारे में 

अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी ऐसे हिल स्टेशन परजाना जाते हैं जहां आपको शांति व सुकून मिल पाए तोचोपता आपके लिए सबसे मुनासिब मुकाम है। घने जंगलसे घिरी यह जगह समुद्रतल से 12 हजार फुट की ऊंचाईपर उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है। 
बेहद खूबसूरत होने के बावजूद इस जगह को टूरिस्टों नेज्यादा एक्सप्लोर नहीं किया है। वैसे यहीं से तुंगनाथ औरचंद्रशिला के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है। चोपता सेहिमालय की नंदा देवी त्रिशूल और चौखंबा पहाड़ियां बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। 

कुदरत का साथ 
चोपता में आपको कुदरती खूबसूरती की कई चीजें एक ही जगह पर मिलेंगी। छोटे बड़े झरने कम दिखने वालेजानवर फूलों की वैराइटी कोहरे में लिपटी ऊंची नीची पहाडि़यां और मीलों तक फैले घास के मैदान। पहलीनजर में सारा नजारा आपको बुलाता सा लगता है। वैसे बुरांश और बांस के पेड़ों के बीच से गुजरते हुए कईतरह के पक्षियों की आवाजें सुनकर आपको ऐसे लगेगा जैसे वे आपसे ही अपनी आवाज में बातें कर रहे हैं। 

बुग्याल की दुनिया 
जनवरी फरवरी में तो यह जगह बर्फ से ढक जाती है लेकिन जुलाई अगस्त में यहां की खूबसूरती देखते हीबनती है। इन महीनों में यहां मीलों तक फैले घास के मैदान और डिफरेंट वैराइटी के फूलों की सुंदरता देखते हीबनती है। खास बात यह है कि पूरे गढ़वाल एरिया में यह अकेली ऐसी जगह है जहां बस से उतरते ही आपबुग्यालों की दुनिया की देख सकते हैं। 

एक अलग सुबह 
चोपता की हर सुबह एक अलग ही नजारा लेकर आती है। सूर्य की किरणें जब हिमालय की चोटियों पर पड़ती हैं ,तो ऐसा लगता है कि कुदरत अपनी खुशी शेयर करना चाहती है। सूरज के चढ़ने के साथ पहाड़ियों का पल पलबदलता नजारा वाकई खूबसूरत लगता है। 

तुंगनाथ मंदिर 
चोपता से तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद 13 हजार फीट की ऊंचाई पर तुंगनाथ मंदिर है। तुंगनाथ हिलपर बना यह मंदिर एक हजार साल पुराना माना जाता है और यहां भगवान शिव के पांच केदारों में से एक कीपूजा होती है। 
एक पौराणिक कहानी के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिएकिया गया था जो कुरुक्षेत्र में हुए नरसंहार के कारण पांडवों से नाराज थे। तुंगनाथ जाने के लिए घोड़ों की भीसुविधा आपको मिल जाएगी। रास्ते में कई ढाबे हैं जहां पर चाय पानी का इंतजाम रहता है। आधे रास्ते कीचढ़ाई चढ़ने के बाद आपको यहां पर बस घास के मैदान ही नजर आएंगे। 
यहां जाने के लिए मई से नवंबर तक का समय मुफीद है। हालांकि अगर बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो उसकेलिए जनवरी से फरवरी में यहां जाया जा सकता है। 

चंद्रशिला चोटी 
तुंगनाथ से तकरीबन दो किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद 14 हजार फीट पर चंद्रशिला चोटी है। यहां केवलपैदल ही जाया जा सकता है। यहां से हिमालय इतना नजदीक है कि लगता है मानो उसे छू ही लेंगे। वैसे यहजगह इतनी ऊंचाई पर है कि यहां ऑक्सिजन की कमी भी महसूस होगी। 

देवहरिया ताल 
चोपता से तकरीबन आठ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद देवहरिया ताल पहुंचा जा सकता है जो तुंगनाथमंदिर के नॉर्थ साइड में है। इस ताल की खासियत यह है कि यहां आप चौखंभा नीलकंठ आदि बर्फ से ढकीचोटियों की इमेज देख सकते हैं। यह ताल 500 मीटर की रेंज में फैला हुआ है। इसके एक तरफ बांस व बुरांश केजंगल और दूसरी तरफ खुला मैदान है। 

ना भूलें वूलंस 
मौसम चाहे गर्मी का ही क्यों न हो यहां हमेशा ऊनी कपड़े लेकर जाना जरूरी है। 

कहां ठहरें 
यहां रुकने के लिए आपको गेस्ट हाउस और रिसॉर्ट दोनों के ऑप्शन मिलेंगे। खाने व दूसरी सुविधाओं के अलावायहां आपको रॉक क्लाबिंग ट्रैकिंग योगा सेनेटरी प्रोग्राम कैंपिंग रॉक क्लाइंबिंग क्लिप क्लाइंबिंग रैपलिंगराफ्टिंग वगैरह की फैसिलिटी भी मिलेगी। 

कैसे पहुंचें 
चोपता दिल्ली से 440 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए नजदीकी एयरपोर्ट जौलीग्रांट है ,जो यहां से 221 किलोमीटर दूर है। जौलीग्रांट दिल्ली से डेली फ्लाइट्स से जुड़ा हुआ है। यहां से आप ऋषिकेशहोते हुए गोपेश्वर पहुंच जाएं। गोपेश्वर से चोपता 40 किलोमीटर आगे है। 
चोपता का नजदीकी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है। यह चोपता से 202 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बस औरटैक्सी से यहां तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां के लिए जीप भी बुक कराई जा सकती है।